5 अप्रैल 2026 को भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम जी की 119वीं जयंती के अवसर पर एक सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन बाबू जगजीवन राम राष्ट्रीय प्रतिष्ठान द्वारा समता स्थल एवं प्रतिष्ठान के कार्यालय, 6, कृष्णा मेनन मार्ग, नई दिल्ली में किया गया।
इस अवसर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय श्री राम नाथ कोविंद जी, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार जी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के राज्य मंत्री श्री बी. एल. वर्मा जी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत, प्रतिष्ठान की कार्यकारी उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति कुमार, सदस्य सचिव श्री शैलेन्द्र कुमार, निदेशक श्री नरेंद्र वशिष्ठ, माननीय सांसदगण, अनेक गणमान्य व्यक्तियों तथा बाबूजी के अनुयायियों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।